उत्तरांचल प्रेस क्लब सहित अन्य स्थानों पर आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

 

देहरादून, 01 मार्च। रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के प्रेमनगर में माँ बधाणगढ़ी पिंडर घाटी समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के साथ-साथ उत्तरांचल प्रेस क्लब एवं कुर्मांचल परिषद हाथीबड़कला शाखा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोहों में प्रतिभाग कर प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहार समाज में सद्भाव और एकता का संदेश देता है।

देहरादून के प्रेमनगर में माँ बधाणगढ़ी पिंडर घाटी समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने फूलों की होली खेली तथा उपस्थित जनसमूह को रंगों के इस पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने पिंडर घाटी क्षेत्र में आवश्यक स्थानों पर मिलन केंद्र बनाए जाने की घोषणा भी की, जिससे स्थानीय लोगों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।

इसके उपरांत मंत्री जोशी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने पत्रकार बंधुओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कुर्मांचल परिषद, हाथीबड़कला द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भी सहभागिता की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपराएं हमारी पहचान हैं और ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।    

Related Posts

साई कुटुम्ब द्वारा 13वें “सामूहिक साई स्नान” का आयोजन

हरिद्वार आज दिनांक 7 जून 2026 को साई कुटुम्ब द्वारा 13वीं बार “सामूहिक साई स्नान” का आयोजन गोविंदपुरी के गोविंद घाट पर किया गया । साई कुटुम्ब अध्यक्षा पूनम कपिल…

एनएच-58 क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 06 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

  *हरिद्वार 06 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में आज नेशनल हाईवे-58 क्षेत्र में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *