पचास किसानों को एक लाख साठ हजार रुपए के चैक (प्रत्येक किसान) को मशरूम की खेती के लिए वितरित किए

हरिद्वार-सहकारिता विभाग एवं जिला सहकारी बैंक हरिद्वार की ओर से क्षेत्र के पचास किसानों को एक लाख साठ हजार रुपए के चैक (प्रत्येक किसान) को मशरूम की खेती के लिए वितरित किए गए।जिसमे सहकारिता विभाग के निबन्धक आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार सहकारिता विभाग से पंडित दीनदयाल किसान योजना के माध्यम से बिना ब्याज के लोन उपलब्ध करवा रही है।संयुक्त निबंधक एवं परियोजना निदेशक राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना आनंद शुक्ला ने कहा इसके अलावा भी हमारे विभाग के द्वारा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को मशरूम की खेती का कार्य कराया जा रहा है जिससे किसानों की आय दोगुनी करने में मदद मिलती है।मशरूम की खेती  सबसे अधिक उत्पादक और लाभदायक व्यवसाय है। यह धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि कम समय में यह किसानों की मेहनत को लाभ में बदल देता है। किसान धन के वैकल्पिक स्रोत के रूप में मशरूम की खेती का उपयोग कर सकते है। इस दौरान जिला सहायक निबन्धक राजेश चौहान,अपर जिला सहकारी अधिकारी अमित सैनी,विपिन कुमार, आदि अधिकारी मौजूद थे।

Related Posts

एचईसी काॅलेज के छात्रों का वात्सत्य वाटिका विद्यालय का भ्रमण

हरिद्वार एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार के प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर के छात्रों ने अनाथ बच्चों के वात्सल्य वाटिका अग्निवीर एकेडमी का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रबन्धक श्री प्रदीप मिश्रा…

चिकित्सालयों, आश्रमों, शिक्षण संस्थानों में प्राथमिकता से उपलब्ध कराए जाए गैस सिलेंडर

  **हरिद्वार 15 मार्च 2026*        जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज आपदा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *