हरिद्वार पुलिस ने देशभर में अग्निशमन सेवाओं के दौरान शहीद हुए जवानों को किया याद

 रुड़की हरिद्वार 

 

*पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की उपस्थिति में फ़ायर सर्विस के वाहन तथा पेट्रोलिंग कार को जागरूकता अभियान के प्रचार प्रसार हेतु विभिन्न क्षेत्रों में किया रवाना*

अग्निशमन सेवा मुख्यालय देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के आदेश एवं निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 14 अप्रैल 2025 से 20 अप्रैल 2025 तक राष्ट्रीय स्तर पर अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में जनजागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया।

इस अवसर पर अग्निशमन दल द्वारा फायर स्टेशन रुड़की में परेड फालिन की गई। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की उपस्थिति में देशभर में अग्निशमन आपात सेवाओं के दौरान शहीद हुए जवानों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई व साथ ही जवानों की स्मृति में पुष्पांजलि व श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया गया।

इसके उपरांत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा मुंबई बंदरगाह पर हुए विस्फोट में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों एवं बिहार अग्निशमन सेवा के वीर कर्मियों को भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

अंत में फायर सर्विस वाहन, थाना मोबाइल यूनिट एवं पीसी मोबाइल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वाहन शहर क्षेत्र में अग्निशमन सुरक्षा एवं जागरूकता का प्रचार-प्रसार करेंगे।

यह अभियान आम नागरिकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ अग्निशमन कर्मियों के योगदान को सम्मानित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

Related Posts

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *