एचईसी काॅलेज में ‘बसंत पंचमी‘ उत्सव मनाया गया।

 

हरिद्वार समाचार-आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में ‘बसंत पंचमी‘ का उत्सव बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उत्सव की थीम ‘येलो डे‘ रखी गयी थी। इसमें दो विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया- ‘काईट मेकिंग‘ एवं ‘सैल्फी फ्रेम‘ प्रतियोगिता। इन प्रतियोगिताओं में छात्र/छात्राओं ने बढचढकर एवं बडे ही उत्साह से हिस्सा लिया।
‘सैल्फी फ्रेम‘ प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल में शामिल डा0 निधि, रितु मोदी, अनु सिंह एवं जया उप्रेती ने अपना निर्णय करते हुए बीए प्रथम वर्ष की वाणी एवं रूचि का प्रथम, बीएससी (माईक्रोबायोलोजी) तृतीय सेमेस्टर के सिम्मी एवं सार्थक को द्वितीय एवं बीएससी (एनीमेशन एवं मल्टीमीडिया) तृतीय सेमेस्टर के शिवांगी, किरन एवं अमन सागर को तृतीय स्थान पर घोषित किया।
‘काईट मेकिंग‘ प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल (डा0 तृाप्ति अग्रवाल, सचिन कुमार, गौरव हटवाल एवं दीपाली) द्वारा निर्णय करते हुए बीकाॅम (आॅनर्स) की अंशिका सिंह, रोहन अरोडा एवं ईशिता यादव को प्रथम, बीए पंचम सेमेस्टर के नवदीप, उमा, आकाश एवं सुमित को द्वितीय, बीसीए प्रथम सेमेस्टर के आयुष डंगवाल, तान्या शर्मा एवं वैष्णवी मिश्रा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
‘बसंत पंचमी‘ उत्सव के आयोजन में डा0 मौसमी गोयल, वर्णिका नागर, शुभांग वालिया, ललित जोशी, शुभम शर्मा, शिवानी उनियाल, समीक्षा, गाथा भाटीए प्रदीप भट्ट, सुनीति त्यागी, गरीमा चूघ आदि शामिल रहे।

Related Posts

प्रबंध निदेशक यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को दिए आवश्यक निर्देश

चम्पावत, 11 जुलाई उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को कुमाऊँ क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की…

कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज

  *हरिद्वार, 11 जुलाई 2026* आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *