गुरुकुल कांगड़ी ने मनाया उत्तराखंड लोकपर्व हरेला

16/7/2024. हरिद्वार
गुरुकुल कांगड़ी इंजीनियरिंग कैंपस ने उत्तराखंड लोकपर्व हरेला मनाया। संकायाध्यक्ष प्रो० विपुल शर्मा ने उत्तरखंड लोकपर्व की बधाई देते हुए सभी से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का आह्वाहन किया। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुवात पौधे लगाकर की। एक भारत श्रेष्ठ भारत के समन्वयक डॉ0 लोकेश जोशी ने बताया कि हरेला पर्व हमारी लोक संस्कृति, प्रकृति और पर्यावरण के साथ जुड़ाव का भी प्रतीक है।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई चार के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मयंक पोखरियाल ने बताया इस अवसर पर औषधीय फल बेडू(अंजीर) के 6 पौधे समेत कुल 15 पौधे लगाए। हरेला महोत्सव के अंतर्गत वृक्षारोपण एवम वृक्ष संरक्षण किया जाएगा। इस अवसर पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रभारी डॉ संजीव लाम्बा ने कहा कि हमारी प्रकृति को महत्व देने की हमारी परंपरा रही है। हमारी इन परंपराओं का वैज्ञानिक आधार भी है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रभारी डॉ गजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में खेल प्रभारी डॉ० धर्मेंद्र बालियान , उद्यान प्रभारी धनपाल सिंह , सोहन सिंह , सोनू कुमार , रोहित पाल , स्वयंसेवक धीरज आदि ने पौधे रोप। गुरुकुल कांगड़ी के कुलपति प्रो० अम्बुज शर्मा , कुलसचिव प्रो० सुनील कुमार ने संकाय को हरेला पर्व की बधाई दी।

Related Posts

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 7 ऑटो/विक्रम एवं 10 ई-रिक्शा सीज, 30 वाहनों के चालान

*हरिद्वार, 12 जून 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार जनपद में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा परिवहन नियमों का प्रभावी अनुपालन कराने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *