गंदगी फैलाने वाले एवं अतिक्रमण करने वाले पर की जाए सख्त करवाई

हरिद्वार 30 अप्रैल 2025* ’ जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निगमों/नगर पालिका परिषदों/ नगर पंचायतों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के संबंध में जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आहूत की गई ।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रहे तथा निकलने वाले कूड़े का उचित निस्तारण करने के निर्देश दिए ,साथ ही ये भी निर्देश दिए कि जिन लोगों के द्वारा गंदगी एवं किसी तरह से अतिक्रमण किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए साथ ही चालान की प्रकिया सुनिश्चित कराई जाए।
उन्होंने नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध लगातार चालान कर अर्थदंड लगाया जाए।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्रांगत अंतर्गत जो भी स्ट्रीट लाइटें खराब है उन्हें तत्काल बदलवाने के भी निर्देश दिए तथा सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में निरंतर फागिंग करने के भी निर्देश दिए तथा सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में जो भी बरसाती नाले है उनको मानसून से पहले साफ सफाई की व्यवस्था अनिवार्य रूप से कर ली जाए ।
इस दौरान उन्होंने नगर पालिको, नगर निगम ओर नगर पंचायतों द्वारा किया जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके अधीन जो भी विकास कार्य किए जा रहे है उन कार्यों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सूचित करे, विकास कार्यों के संचालन हेतु उपलब्ध कराई गई धनराशि का शत प्रतिशत व्यय करना सुनिश्चित करे।
बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके अधीनस्थ जितने भी अधिकारी एवं कर्मचारी है उनका यूसीसी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।
बैठक अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी, डिप्टी कलेक्ट्रेट लक्ष्मी राज चौहान ,एसएनए रविंद्र दयाल और सभी नगर पालिका, नगर निगम ओर नगर पंचायतों के अधिशासी अभियंता मौजूद रहे ।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *