गत वर्षों की भांति गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने

हरिद्वार: गत वर्षों की भांति गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने राष्ट्रीय पर्व गाँधी जयंती को धूम धाम से मनाया। इस अवसर पर संस्था के वयोवृद्ध पेंशनर्स द्वारा बी एच ई एल सेक्टर 1 स्थित गांधी उद्यान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल माला और पुष्पांजलि अर्पित की गई।

पेंशनर्स के कार्यक्रम के बीच बी एच ई एल के नगर प्रशासक ने उद्यान में आकर बुजुर्गों से अभद्रता करते हुए कार्यक्रम को रोकने की कोशिश की जिसका वहां उपस्थित पेंशनर्स ने जोरदार विरोध किया । बी एच ई एल के इस अधिकारी की राष्ट्रद्रोही कार्यवाही की शिकायत जिला प्रशासन और महाप्रबंधक मानव संसाधन को भी की गई है।

गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष बी पी चौहान और महामंत्री जे पी चाहर के संयोजन में गत वर्ष की भांति गांधी जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठजन दिवस पर 1 अक्टूबर को सम्मानित किए गए वरिष्ठजनों का स्वागत किया गया और इसके लिए समाज कल्याण विभाग तथा सरकार का आभार जताया।

महामंत्री जे पी चाहर ने राष्ट्रीय पर्व पर हुई राष्ट्रविरोधी घटना पर रोष प्रकट करते हुए दोषी के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की अपील जिला एवं बी एच ई एल प्रशासन से की है। उन्होंने कहा कि कार्यवाही नहीं होने पर भारत सरकार सहित प्रधान मंत्री जी को ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने इस घटना को राष्ट्रद्रोह बताया है।

 

Related Posts

हरिद्वार में विद्यालयों के शीतकालीन समय में संशोधन,15 अक्टूबर तक सुबह 7:45 बजे से होंगे विद्यालय संचालित

  *हरिद्वार 02 अक्टूबर 2026* जनपद हरिद्वार के समस्त राजकीय, अशासकीय एवं निजी माध्यमिक तथा प्रारम्भिक विद्यालयों के शीतकालीन समय में संशोधन किया गया है। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित…

रामपुर तिराहा के अमर बलिदानियों को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

  *हरिद्वार 02 अक्टूबर 2026*     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *