जिले में प्रथमबार अब डीएम आफिस में ही आमजन को निःशुल्क विधिक सलाह,निःशुल्क सरकारी वकील मुहैया

देहरादून दिनांक 01 अपै्रल 2025, (सू वि) जनमानस से रोजमर्रा की मुलाकात एवं प्रत्येक सोमवार जन दिवस कार्यक्रम में आने वाले निर्धन व्यक्तियों, जनमानस से मुलाकात में डीएम सविन बंसल को प्रतीत हुआ कि जिन्हे त्वरित विधिक सलाह की आवश्यकता है। जिस पर डीएम ने सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण को डीएम कार्यालय में विधिक सहायता केन्द्र स्थापित करते हुए वॉलिंटिर्य रखने का अनुरोध किया था। जिस सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय के लिए 2 वॉलिटियर्स की रोस्टरवाल डय्टी लगाई गई है। यह जिले में प्रथमबार है कि जिला कार्यालय में विधिक सहायता केन्द्र स्थापित करते हुए वॉलिंटियर्स की ड्यूटी लगाई गई है।
सोमवार को आयोजित होने वाले जनता दर्शन कार्यक्रम तथा  में समाज के कई निर्धन व्यक्ति एवं अशिक्षित व्यक्ति अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए आते हैं, जिनके पास मा0 न्यायालय में अपने वादों की पैरवी के लिए अधिवक्ताओं का खर्च वहन नही किया जा सकता है, ऐसे व्यक्तियों को सहायता मिलेगी। पैरा लीगल वालंटियर के माध्यम से समाज के वांछित वर्गों के लोगों को शिक्षित किये जाने, उन्हें मानवीय सम्मान के साथ जीने के उनके अधिकार के बारे में जागरूक किये जाने, उन्हें संवैधानिक और वैधानिक रूप से गारंटीकृत सभी अधिकारों कानून के अनुसार कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन किये जाने में सहायता प्राप्त होगी।

Related Posts

प्रबंध निदेशक यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को दिए आवश्यक निर्देश

चम्पावत, 11 जुलाई उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को कुमाऊँ क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की…

कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज

  *हरिद्वार, 11 जुलाई 2026* आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *