पुलिस लाईन रोशनाबाद में विदाई समारोह आयोजित

हरिद्वार

आज दिनांक 31-07-2024 को पुलिस लाईन रोशनाबाद हरिद्वार में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के पश्चात हरिद्वार पुलिस से विदा हो रहे 03 सदस्यों की विभागिय सेवाओं का आभार प्रकट करने के लिए एक शानदार विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों द्वारा लंबी समयावधि तक पुलिस विभाग का अंग बनकर अच्छे समाज के निर्माण के लिए, किए गए मेहनत को सराहा।

विदा हो रहे सदस्यों एवं उनके परिजन से अनुभव जानने एवं हल्के फुल्के अंदाज में सुक्ष्म जलपान करने के पुलिस अधिकारियों द्वारा फूल माला पहनाकर विदा किया गया।

कार्यक्रम की समाप्ति पर मौजूद सभी पुलिस कर्मियों ने मिश्रित भाव के साथ सेवानिवृत्त हो रहे तीनों सदस्यों एवं उनके परिजनों को ससम्मान उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

*सेवानिवृत्त हुए कर्मियों का विवरण-*

*अ0 उप नि0 ना०पु० केशर सिंह*

दिनांक 15.12.1991 को पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुये।

अपनी कडी मेहनत एव परिश्रम के उपरान्त श्री केशर सिह को दिनांक 06.10.22 को वरिष्ठता के आधार पर मुख्य आरक्षी एंव दिनांक 25.02.2023 को अपर उप निरी० ना०पु०के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी।

ये मूल रूप से जनपद पौडी गढवाल के निवासी है। श्री केशर सिंह के द्वारा पुलिस विभाग में 32 वर्ष 07 माह की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय-समय पर पुरुष्कृत किया गया है।

श्री केशर सिंह जनपद हरिद्वार के साथ ही जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) व जनपद चमोली में भी नियुक्त रहे है।

*अ0 उप नि0 स०पु० युद्धवीर सिंह*

दिनांक 01.10.1984 को पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुये।

अपनी कडी मेहनत एवं परिश्रम के उपरान्त श्री युद्धवीर सिंह को दिनांक 15.11.2009 को वरिष्ठता के आधार पर मुख्य आरक्षी एंव दिनांक 17.11.2022 को अपर उप निरी०स०पु०के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी।

श्री युद्धवीर सिंह मूल रूप से जनपद टिहरी के निवासी है । पुलिस विभाग में 39 वर्ष 11 माह की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यो के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय-समय पर पुरस्कृत किया गया है।

श्री युद्धवीर सिंह जनपद हरिद्वार के साथ ही 40 वी वाहिनी पीएसी हरिद्वार व 31वी वाहिनी पीएसी रूद्रपुर में भी नियुक्त रहे है।

*अनुचर श्री सोनी कुमार*
दिनाक 23.08.1990 को पुलिस विभाग में अनुचर के पद पर भर्ती हुये। सोनी कुमार मूल रूप से जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)के मूल निवासी है। इनके द्वारा पुलिस विभाग में 33 वर्ष 11माह की सेवा की गयी तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कायों के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय- समय पर पुरुष्कृत किया गया।
श्री सोनी कुमार भर्ती तिथि से हरिद्वार में ही नियुक्त रहे है।

Related Posts

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 7 ऑटो/विक्रम एवं 10 ई-रिक्शा सीज, 30 वाहनों के चालान

*हरिद्वार, 12 जून 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार जनपद में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा परिवहन नियमों का प्रभावी अनुपालन कराने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *