एचईसी कॉलेज में फेयरवैल पार्टी ‘मैजिकल मुमैन्टस-2025‘ का आयोजन

दिनांक-26.05.2025

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीबीए, बीसीए एव ंबीएससी के छात्रों के लिये फेयरवैल पार्टी ‘मैजिकल मुमैन्टस-2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डीन (एकेडेमिक) डा0 तृप्ति अग्रवाल, उमराव सिंह, दीपशिखा के द्वारा मॉ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन ऋतु मोदी एवं वैष्णवी झा ने किया। छात्रों ने मिमिक्री, डांस, फॉक डंास, गायन आदि की प्रस्तुति दी जिसमें सिम्मी, कनिका, बलजीत, अभिषेक, राहुल, राजा आदि छात्र शामिल थे। 

आज के कार्यक्रम में देहरादून के मशहूर रॉक बैण्ड ‘तपस्व‘ ने जोरदार प्रस्तुति दी जिसकी धूनों पर छात्रों जमकर डांस किया।
निर्णायक मण्डल द्वारा मिस्टर फेयरवेल अक्षित रतुडी, मिस फेयरवैल कनिका, मिस्टर पर्सनैलिटी सूर्यप्रताप, मिस पर्सनैलिटी दिया, मिस्टर टैलेन्टेड तुषार घोष, मिस टेलेन्टेड रमसा राव एवं साईनिंग स्टार आफ एचईसी का खिताब ईशान, मनन, निहारिका, सिम्मी एवं अहाना को दिया गया।
इस आयोजन में छात्रों के साथ नुपुर गर्ग, सपना सकलानी एवं रीना पेटवाल आदि शिक्षिकांए उपस्थित रही।

Related Posts

कुंभ मेला-2027 : तैयारी को लेकर मेला प्रशासन द्वारा प्रतिदिन योजनाओं का निरीक्षण और मौके पर समीक्षा का सिलसिला जारी

  *हरिद्वार, 16 मई 2026* कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को सुव्यवस्थित व समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए मेला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। मेला प्रशासन ने…

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनातीः डा. धन सिंह रावत

  देहरादून, 16 मई 2026 राज्य के सभी अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर एक सप्ताह के भीतर तैनाती की जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *