एसोसिएशन ने प्रबंधन को अवगत कराया

 

  देहरादून-उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने अधिशासी अभियंता के वर्षों से रिक्त चल रहे पदों पर माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के उपरांत भी पदोन्नति ना किया जाने पर प्रबन्धन को भेजा पत्र।

एसोसिएशन ने प्रबंधन को अवगत कराया कि सीधी भर्ती के सहायक अभियंताओं के साथ वर्षों से अन्याय हो रहा है, चूँकि पदोन्नत सहायक अभियंताओं की अधिशासी अभियंता के पद पर पदोन्नति वर्ष 2018 में ही हो चुकी है, और सीधी भर्ती के अभियंताओं की अधिशासी अभियंता के पद पर पदोन्नति वर्षों से लंबित है। एसोसिएशन ने यह भी कहा कि जिन पदोन्नत सहायक अभियंताओं द्वारा प्रबंधन पर पदोन्नति हेतु दबाव बनाया जा रहा है, उनका माननीय उच्च न्यायालय के आदेश से प्रत्यक्ष रूप से कोई सरोकार नहीं है।

पत्र में यह भी कहा गया कि पदोन्नति विवाद के निस्तारण हेतु गठित की गई उच्च स्तरीय समिति के आदेश में निर्धारित अवधि समाप्त हो चुकी है एवं उच्च न्यायालय के आदेश में निर्धारित 8 सप्ताह की अवधि भी पूर्ण हो चुकी है, अतः शीघ्र पदोन्नति ना होने पर माननीय उच्च न्यायालय में अवमानना याचिका दायर करने हेतु एवं पूर्व नोटिस के क्रम में एसोसिएशन के सदस्यों को आंदोलन हेतु बाध्य होना 

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *