एसोसिएशन द्वारा यूपीसीएल प्रबन्धन को अधिशासी अभियंता के 40 रिक्त पदों पर पदोन्नति हेतु पत्र प्रेषित किया गया ।

दिनांक 05/01/2026

आज दिनांक 05/01/2026 को उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा यूपीसीएल प्रबन्धन को अधिशासी अभियंता के 40 रिक्त पदों पर पदोन्नति हेतु पत्र प्रेषित किया गया ।

महासचिव ई० राहुल चानना ने प्रेषित पत्र में अवगत कराया कि माननीय न्यायालय में वर्षों के संघर्ष के उपरांत व माननीय न्यायालय के आदेशानुसार जारी हुई वरिष्ठता सूची पर किसी प्रकार का कोई स्थगन आदेश नहीं है एवं *पदोन्नत सहायक अभियंता द्वारा दायर अवमानना याचिका भी दिनांक 03/01/26 को खारिज हो चुकी है।*

पत्र के माध्यम से यह भी अवगत कराया गया कि अंतिम वरिष्ठता सूची के उपरांत व पात्रता प्राप्त होने के बावजूद भी सीधी भर्ती के सहायक अभियंता अपनी प्रथम पदोन्नति से 16 वर्षों से वंचित हैं, जिससे सभी सदस्यों में भारी रोष व्याप्त है।

एसोसिएशन ने यह भी लिखा कि एसोसिएशन हमेशा से ही वार्ता कर मांगों/ न्यायोचित हक का निस्तारण कराने का पक्षधर रहा है एवं इस गंभीर मुद्दे पर भी कई वर्षों से वार्ता की जा रही है परंतु इतने वर्षों के धैर्य के उपरांत भी पदोन्नति नहीं की जा रही है।

एसोसिएशन ने अपने पत्र में चेताया कि यदि शीघ्र पदोन्नति नहीं की जाती तो एसोसिएशन द्वारा प्रेषित नोटिस के क्रम में चलाया जा रहा चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा व दिनांक 07/01/2026 को प्रस्तावित अनिश्चित कालीन क्रमिक अनशन यथावत रहेगा।

 

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *