एकम्स कंपनी कोविड मरीजो के लिए सामने आई हैkksnews

 हरिद्वार समाचार– औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल की एकम्स कंपनी कोविड मरीजो के लिए सामने आई है। सिडकुल एकम्स ने आज अपनी एक फैक्ट्री को कोविड सेंटर के लिए समर्पित किया। सेंटर का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री सी रविशंकर ने किया। उनके साथ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री के के मिश्रा, सीएमओ एसके झा भी मौजूद रहे। 
 
कंपनी ने अपनी एक यूनिट में 250 बैड का कोविड केयर सेंटर शुरू किया है। इस कोविड केयर सेंटर में कोरोना के गंभीर मरीजो को छोड़कर अन्य कोरोना संकृमितों को रखा जाएगा। 
 जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजो के लिए यंहा तैनात रहेगी। फिलहाल कंपनी ने सेंटर में 10 ऑक्सीजन कंसरट्रेटर के अलावा ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी की है।  
एकम्स ने सिडकुल में 250 बैड का कोविड केयर सेंटर बनाया है जिसमे 120 बेड के सेंटर की आज से शुरुआत भी कर दी गई। 
एकम्स के द्वार बनाये गए कोविड केयर सेंटर में कोरोना मरीजो के लिए चिकित्सा से लेकर हर तरह की सुविधा रहेगी।  जिला स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की टीम तैनात रहेगी और गंभीर मरीजो के लिए स्वास्थ्य विभाग की अनुमति से ऑक्सीजन की व्यवस्था भी की गई है।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *