बीएएमएस द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों का फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) देहरादून में शैक्षिक भ्रमण

 

हरिद्वार, 23 नवंबर। पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज हरिद्वार के बीएएमएस द्वितीय वर्ष के छात्रों ने आज फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) देहरादून का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान FSL के उपनिदेशक डॉक्टर एम.के. अग्रवाल ने छात्रों को फॉरेंसिक मेडिसिन की विस्तृत जानकारी दी और फॉरेंसिक साइंस में चिकित्सकों की भूमिका एवं दायित्व के महत्व पर प्रकाश डाला।

विद्यार्थियों ने FSL की विभिन्न प्रयोगशालाओं का दौरा किया, जिनमें भौतिक विज्ञान, फॉरेंसिक बैलिस्टिक, रसायन विज्ञान, जैविक विज्ञान, और साइबर सुरक्षा आदि लैब शामिल थीं। इन प्रयोगशालाओं के माध्यम से छात्रों को फॉरेंसिक साइंस के विभिन्न पहलुओं और आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त हुई।

इस शैक्षणिक भ्रमण में छात्रों के साथ अगद तंत्र विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष गोस्वामी, डॉ. (प्रो.) नरेंद्र कुमार और डॉ. नेहा बरुआ भी उपस्थित रहे।

डॉ. आशीष ने कहा कि निश्चित ही यह भ्रमण छात्रों के शैक्षिक विकास और व्यावसायिक दृष्टिकोण को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *