एचईसी संस्थान की ओर से मलिन बस्तियों में गर्म कपडों का वितरण

 

 

  हरिद्वार-एचईसी ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के ‘सोशल क्लब‘ के छात्र छात्राओं द्वारा चण्डीघाट के निकट मलिन बस्तियों में गर्म कपडों का वितरण किया गया। संस्थान के डायरेक्टर डा0 अंशुल शर्मा ने बताया कि संस्थान अपने क्लब के माध्यम से गरीब लोगों की सहायता एवं उनको शिक्षित करने के लिये कार्य करता है इसी क्रम में गरीब लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से संस्थान के ‘सोशल क्लब के माध्यम से गर्म कपडो का वितरण किया गया। जिसमें ‘सोशल क्लब‘ के छात्रों व शिक्षिकाओं ने वितरण में भाग लिया।
इस आयोजन में संस्थान की शिक्षिका अनु सिंह, शुभांग वालिया, शिवानी उनियाल एवं आकाश गुनसारिया, तरूण वोरा, गार्गी, वानी, प्रियांशु, शुभम, प्रार्थना, पुकार बबलु, अक्षय, आशु, स्वाति, आदि छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Related Posts

*गंगदासपुर में 100 पैकेट (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण

  *हरिद्वार 27 अगस्त 2026*। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशानिर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग, जनपद हरिद्वार द्वारा ग्राम गंगदासपुर में 100 पैकेट, (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण किया…

जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

हरिद्वार जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *