एचईसी कॉलेज में ओरियण्टेशन कार्यक्रम ‘नवपथ-2026‘ में द्वितीय दिवस

दिनांक 14.08.2026

 

आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार में वर्तमान सत्र् 2026-27 में नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं के ओरियण्टेशन कार्यक्रम ‘नवपथ-2026‘ के द्वितीय दिवस में कम्प्यूटर विभाग (बीसीए, बीएससी-एनीमेशन एवं मल्टीमीडिया), विज्ञान विभाग (बीएससी, माईक्रोबायोलॉजी, बायोटैक्नोलॉजी, बीएससी एग्रीकल्चर ऑनर्स) के विभागाध्यक्ष व शिक्षकों से नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का परिचय कराया गया। । छात्रों को 17 अगस्त से शुरू होने वाली कक्षाओं एवं समय सारणी व पाठ्यक्रमों से अवगत कराया गया।
संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने नव प्रवेशित छात्रों को अपनी शुभकॉमनांए दी एवं अपने संदेश में कहा कि वह एक आदर्श व अनुशासित छात्र बनकर समाज में एक मिशाल कायम करें।
आज ओरियण्टेशन कार्यक्रम के द्वितीय दिवस का शुभारम्भ मॉ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सौरभ कुमार, मैनेजर, मून बेवरजेस लिमिटेड (कोका कोला) ने छात्रों का सकारात्मक तरीके से जीना, अनुशासन, एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने छात्रों को नये शैक्षणिक सत्र में स्वागत करते हुए कहा कि छात्र संचार कौशल, समय प्रबन्धन, टीम वर्क, नेत्त्व, रचनात्मक कौशल विकसित करने पर ध्यान दें, जो आपको आत्मनिर्भर और सफल बना सकें।
कार्यक्रम का संचालन डा0 रितु मोदी ने किया एवं उन्होंने नवप्रवेशी छात्रों को संस्थान में संचालित राष्ट्र्ीय सेवा योजना, सोशल एक्टिविटी, सोशल क्लब, ट्र्ेनिंग एवं प्लेसमैन्ट, इण्डस्ट्र्यिल टूर आदि गतिविधियों की जानकारी दी।
इस आयोजन में डा0 निधी वर्मा, मनीष कुमार, गौरव, डा0 निधि जोशी, डा0 तनु चन्द्रा, अंजली विश्नाई, ललित जोशी, उमराव सिंह, अशोक कुमार, आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Posts

मंडलायुक्त ने कुंभ क्षेत्र में निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

  *हरिद्वार, 24 अगस्त 2026* कुंभ मेला 2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अवस्थापना विकास तथा श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा…

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

    *हरिद्वार, 24 अगस्त 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी के नेतृत्व मेंजनपद हरिद्वार में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *