हरिद्वार
हिंदी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के प्रति विद्यार्थियों में प्रेम और गौरव की भावना जागृत करने के उद्देश्य से एच.ई.सी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के लिटरेचर क्लब द्वारा “हिंदी उत्सव 2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ, जिसकी प्रस्तुति दित्या ने दी। इसके पश्चात “हिंदी हैं हम” गीत, रामचरितमानस की चैपाइयाँ, कबीर वाणी एवं रहीम के पद प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत “अंधेर नगरी चैपट राजा” नाटक रहा। इस नाटक का निर्देशन नित्या के मार्ग दर्शन मे हुआ।
कार्यक्रम में आरुषि, राहुल, ऐलीयम, प्रगति, आयुषी, खुशबू, दीपक, एवं कोमल ने प्रतिभाग किया तथा एकता एवं सृष्टि ने कार्यक्रम का प्रभावी संचालन किया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम क्लब हेड सुश्री सुनीति त्यागी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। सब-हेड डॉ. दीपिका सांगतानी तथा क्लब सदस्यों सुश्री रश्मि सक्सेना, डॉ. करुणा नेहरा, सुश्री रूपा बिश्नोई आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
चेयरमैन श्री संदीप चैधरी एवं प्रचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों को कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी और उन्होने कहा कि हिंदी सिर्फ संवाद की भाषा नही बल्कि हमारी संस्कृति और भावनाओं की अभिव्यक्ति हैं। अंत में उन्होने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं प्रयासों की सराहना की।


