हरिद्वार
आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में सोशल क्लब द्वारा बी.एच.ई.एल, हरिद्वार के सतर्कता विभाग की पहल के अन्तर्गत ‘सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम‘ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि‘ विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में बी.एच.ई.एल के श्री मनोज कुमार (महाप्रबंधक), श्री संतोष चंद (वरिष्ठ प्रबंधक) तथा श्री आशीष कुमार (वरिष्ठ अभियन्ता) शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भ्रष्टाचार विरोधी शपथ ली। प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा सतकर्ता विभाग, बी.एच.ई.एल द्वारा बाद में की जायेगी।
इस कार्यक्रम में संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल तथा वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष दीपशिखा बोहरा के साथ रश्मि सक्सेना, रीना पेटवाल, शिवानी चिटकारिया आदि उपस्थित रहे।
