दिनांक 13.10.2026

आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के विज्ञान विभाग के 65 छात्रों ने निशान्त अरोमा प्राईवेट लिमिटेड, सिडकुल का औद्योगिक शैक्षणिक भ्रमण किया। कम्पनी की मैनेजर (इम्पोर्ट एक्सपोर्ट) सुश्री नेहा ठाकुर ने छात्रों को प्लान्ट में भ्रमण कराया एवं बताया कि कम्पनी में परफ्यूम, एसैन्सयल ऑयल, साबुन आदि का उत्पादन होता है। उन्होंने छात्रों को उत्पादन निर्माणशाला, क्वालिटी कंट्र्ोल, आर एंड डी विभाग एवं पैकेजिंग विभाग में कार्यप्रणाली की जानकारी दी। छात्रों ने भी विभिन्न उत्पादनों के निर्माण एवं निर्यात सम्बन्धि प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने संतोषजनक उत्तर दिया।

संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि इस विजिट से निर्माण प्रक्रियाओं और गुणवत्ता नियंत्रण के जानकारी प्राप्त हुई। छात्र छात्राओं के साथ डा0 निधी वर्मा, डा0 निधी जोशी श्री नितिन वर्मा आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *