दिनांक 03.11.2026
जिलाधिकारी महोदय श्री मयूर दीक्षित जी के आदेशानुसार पूरे जिला हरिद्वार में गंगा बंदी के दौरान स्वच्छता पखवाडा चल रहा हैं जिसमें संस्थान केएचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार की राष्ट्र्ीय सेवा योजना इकाई के स्वंयसेवियों द्वारा आज मॉ गंगा बंदी के दौरान शीतला माता घाट, कनखल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें सभी स्वंयसेवियों द्वारा प्रतिभाग किया गया और हमेशा मॉ गंगा के प्रति स्वच्छता एवं आदर भाव रखने का संकल्प लिया। संस्थान की राष्ट्र्ीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी उमराव सिंह ने बताया कि संस्थान के 160 स्वंयसेवियों ने इसमें प्रतिभाग किया साथ ही नगर निगम के कर्मचारियों एवं अधिकारियों सहित इस स्वच्छता अभियान को पूरा किया गया।
हरिद्वार राष्ट्र्ीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डॉ. एस.पी. सिंह ने कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस स्वंयसेवियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रशंशा की।
इस अभियान में संस्थान के फिजिकल इन्सट्र्क्टर शशांक, शिक्षिका सूनीति त्यागी, रूपा विश्नोई एवं नगर निगम टीम से मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकान्त, सफाई निरीक्षक मोहित कुमार एवं हवलदार आदि उपस्थित रहे। 
