दिनांक 09.10.2026
आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए एव ंबीएससी के 70 छात्रों ने गोगोल हाईड्र्ो कम्पनी, इण्डस्ट्र्यिल एरिया का औद्योगिक शैक्षणिक भ्रमण किया। कम्पनी के डायरेक्टर श्री अभिषेक त्रिपाठी एवं हैड ऑफ मैनेजमैन्ट प्रीति शाह ने छात्रों को प्लान्ट में उत्पादन के बारे में जानकारी दी और बताया कि यह कम्पनी हाईड्र्ो पावर प्रोजेक्ट्स के लिये पार्ट्रस मैन्यृफैक्चरिंग का कार्य करती है, उन्होंने छात्रों पार्टस निर्माण एवं और कार्यप्रणाली के बारे मे विस्तार से बताया। इस औद्योगिक शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्रों ने पम्पिंग सिस्टम एवं फलूड हैण्डलिंग के अन्तर्गत दो वर्कशाप का भ्रमण किया।
संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि इस विजिट से छात्रों को मशीनों, निर्माण प्रक्रियाओं और गुणवत्ता नियंत्रण के बारे में व्यवहारिक जानकारी प्राप्त हुई। छात्र छात्राओं के साथ अंजली विश्नोई, राजा मनीष एवं स्पर्श आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।
