दिव्यागों का निःशुल्क आपरेशन व  कृत्रिम अंग देगा नारायण सेवा संस्थान/दिव्यांग के लिए होगी, भोजन और रहने की निःशुल्क व्यवस्था

 
 हरिद्वार समाचार– मानव सेवा के लिए समर्पित नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर ने उत्तराखंड के दिव्यांगों के निःशुल्क आपरेशन व कृत्रिम अंग वितरण के लिए कुम्भ क्षेत्र हरिद्वार के बैरागी कैंप में आधुनिक सुविधाओं से लैस अपना शिविर स्थापित कर लिया है।
यह शिविर 28 अप्रैल तक चलेगा। संस्थान ने राज्य के दिव्यांगों व उनके अभिभावकों से अनुरोध किया है कि इस सेवा का ज्यादा से ज्यादा लोग फायदा उठाएं।
संस्थान के प्रवक्ता व जन सम्पर्क अधिकारी नदीम ने बताया कि यदि राज्य का कोई दिव्यांग पहले से ही प्रतिक्षा सूची में है तो वे उस प्रतिक्षा सूची को तोड़कर इस कैंप में आपरेशन करा सकते हैं।
कैंप में संस्थान के सुयोग्य चिकित्सकों द्वारा आपरेशन का काम शुरू हो चुका है। शिविर में लाभार्थी दिव्यांग व उसके सहयोगी के लिए निःशुल्क भोजन व रहने की व्यवस्था की गई है।
उल्लेखनीय है कि कभी अस्पतालों में गरीब मरीजों के भोजन के लिए मात्र एक मुठ्ठी आटा दान मांगने वाला संस्थान अपने 35 साल के सफ़र में अरबों रुपए का सेवा संस्थान बन गया है जिसके सात देशों सहित देश में कई शिविर स्थापित किए जा चुके हैं।
अब तक संस्थान साढ़े तीन लाख से ज्यादा दिव्यांगों का निःशुल्क आपरेशन करा चुका है।
करीब 35 हजार दिव्यागों को विभिन्न स्किल सिखा कर उन्हें शारीरिक व आर्थिक रूप से अपने पैरों पर खड़ा कर चुका है।
संस्थान कई दिव्यांग जोड़ों का अपने पैरों पर खड़े हो जाने के बाद शादियां भी करा चुका है।
संस्थान का कोई कैसे काउंटर नहीं है। दिव्यांग के लिए सब कुछ निःशुल्क हैं।
हां, पर यदि कोई स्वेच्छा से दान देना चाहे तो उसके लिए दान पात्र लगे हैं या रसीद से दान दे सकते हैं।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *