अधिशासी अधिकारियों को जिलाधिकारी की कड़ी फटकार

 

हरिद्वार 26 मार्च 2025– सभी नगर निकाय, सफाई, राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान देने के साथ ही अतिक्रमण के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने जिला कार्यालय सभागार में नगर निकायों की समीक्षा बैठक लेते हुए दिए
उन्होंने अधिकांश निजकयों द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतरगत गंदगी फैलाने वालों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही न करने, कम राजस्व वसूली करने तथा अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही न करने पर अधिकांश नगर निकायों को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि उक्त सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें अन्यथा संबंधित अधिशासी अधिकारियों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इस बैठक में जिलाधिकारी द्वारा नगर आयुक्त हरिद्वार/रुड़की,नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को नगर निकायों में साफ सफाई की व्यवस्था को सुचारू किए जाने, गंदगी फैलाने वाले प्रतिष्ठानों का चालान करने,कूड़े के निस्तारण की उचित व्यवस्था करने,नगर निकायों को अपनी आय बढ़ाने के उपाय करने,जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र समय से जारी करने,CM Helpline में प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान करने,UCC में प्राप्त आवेदन का समय से निस्तारण करने,मा. मुख्यमंत्री घोषणाओं को पूरा करने, सड़कों पर अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाने,हाउस टैक्स को शत प्रतिशत ज़मा कराए जाने,कार्यालयों हेतु भवन निर्माण किए जाने की कार्यवाही करने इत्यादि निर्देश दिए गए।
बैठक में उप जिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

प्रबंध निदेशक यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को दिए आवश्यक निर्देश

चम्पावत, 11 जुलाई उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को कुमाऊँ क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की…

कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज

  *हरिद्वार, 11 जुलाई 2026* आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *