सिंचाई, लोनिवि, एनएच, तथा नगर निगम के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करना सुनिश्चित करें-ज़िलाधिकारी

 

हरिद्वार 29 जून 2024

जिलाधिकारी धीराज सिंह ने हरिद्वार में नालियों की सफाई एवं ड्रेनेज सिस्टम के सम्बन्ध में जिला कार्यालय सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक ली।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सिंचाई, लोनिवि, एनएच, तथा नगर निगम के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिये कि बरसात होने पर नहर का जल स्तर कम कर दिया जाये ताकि बरसात के पानी की निकासी आसानी से हो सके।

बैठक में विधायक मदन कौशिक ने कहा कि यूपी सिंचाई विभाग के कार्मिकों की लापरवाही से शहर में बरसात का पानी भरता है क्योंकि नहर का स्तर अधिक होने से पानी की निकासी सही से नहीं हो पाती है। उन्होंने एनएचएआई के अभियंताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि भूपतवाला में कामगारों की संख्या बढ़ाकर या जेसीबी के माध्यम से सफाई कार्य शीघ्रता से पूरा किया जाये। जो काम प्रोजेक्ट में शामिल हैं, उन्हें शीघ्रता से पूरा किया जाये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भूपतवाला, सिंह द्वार कृष्णा नगर सहित विभिन्न स्थानों पर जल भराव से निजात हेतु शीघ्रता से कार्यवाही पूरी की जाये। उन्होंने प्रमुख 30 नालों की सूची साझा करते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने भेल क्षेत्र में स्थित तालाबों की गहराई बढ़ाने को कहा कि ताकि वर्षा जल को शहर में जाने से रोका जा सके और वर्षा जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्य भी किया जा सके।

बैठक में नगर आयुक्त वरूण चौधरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष दत्त, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, अजयवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, अधिशासी अभियंता सिंचाई मंजू डैनी के अलावा विकास तिवारी, राजेश शर्मा सभासद, सुनील -गुड्डू सभासद,अनिरुद्ध भाटी सभासद सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *