जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने नगर निगम रुड़की का औचक निरीक्षण किया

रुड़की 28 सितम्बर 2024– जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने शनिवार को नगर निगम कार्यालय रुड़की का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, अवलोकन में उपस्थिति पंजिका सही मिली और सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए।
उन्होंने निरीक्षण के पश्चात नगर निगम के कर्मचारियों तथा अधिकारियों के साथ बैठक ली। डीएम ने शहर की सफाई, सड़कें, नालियों, पार्क, सीवेज व्यवस्था, कचरा प्रबंधन आदि की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ सही ढंग से मिले। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कूड़े का कलेक्शन डोर टू डोर होना चाहिए, कचरा प्रबंधन बेहतर हो तथा नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था नियमित हो और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। पार्कों की सफाई, सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जाए और किसी भी दशा में पार्कों पर अतिक्रमण न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि आय के संसाधनों में वृद्धि हेतु ठोस कार्य योजना बनाकर चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जाए ताकि नगर निगम के स्टॉफ एवम् कर्मचारियों को समय से वेतन मिले। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं उन्हें समयबद्धता व गुणवत्ता से पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने भगवानपुर की निर्माणाधीन तहसील भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की संपूर्ण जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य की डेडलाइन निर्धारित करते हुए निर्माण कार्य आगामी 6 माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील भगवानपुर को अपना भवन शीघ्रता से मिल जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी या शिकायत न मिले।
इस दौरान उप जिलाधिकारी भगवानपुर जितेंद्र कुमार, वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार, सहायक नगर आयुक्त, कर अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 7 ऑटो/विक्रम एवं 10 ई-रिक्शा सीज, 30 वाहनों के चालान

*हरिद्वार, 12 जून 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार जनपद में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा परिवहन नियमों का प्रभावी अनुपालन कराने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *