जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने बताया कि विशेष पहल की जा रही है- –

  हरिद्वार-जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने कावड़ मेले के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर मेले से प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी कर्मचारियों, अधिकारीयों को बधाई दी और व्यापारियों, सामाजिक, संघठनों को भी बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने बताया कि विशेष पहल की जा रही है। विशेष पहल के तहत मेले से जुड़े अधिकारीयों, कर्मचारियों से सुझाव एवं फीडबैक लेते हुए इस वर्ष आयोजित मेले का डॉक्यूमेंटेंशन किया जाएगा। यह पहली बार होगा कि मेले से जुड़े अधिकारीयों कर्मचारियों से फीडबैक लेते हुए डॉक्यूमेंशन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। श्रद्धांलुओं की संख्या में हो रही वृद्धि को देखते हुएस्थायी प्रकृति की अवस्थाना विकास सुविधाओं की आवश्यकता है।
जिलाधिकारी ने बताया कि पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था, परिवहन, शौचालय, सफाई, चिकित्सा, पेयजल, विद्युत, यात्रियों के रुकने आदि सभी व्यवस्थाओं को और अधिक सरल सुगम बनाने के लिए मेले में लगे कर्मचारियों, अधिकारीयों से कमियों तथा सुझावों को इंगित करते हुए एक सप्ताह के भीतर फीडबैक देने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि छोटा हो या बढ़ा, सभी का सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए मेले से जुड़े सफाई कर्मचारी, पर्यावरण मित्र (रेगुलर तथा आउटसोर्स सभी) भी अपना अपना फीडबैक कमियों तथा सुझावों को इंगित करते हुए अवश्य दें.
जिलाधिकारी ने बताया कि फीडबैक में प्राप्त कमियों तथा सुझावों पर एक सप्ताह पश्चात बैठक में मंथन करते हुए सुझावों स्थायी समाधान के लिए शासन को भेजा जाएगा।

Related Posts

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *