देश की चुनौतीपूर्ण परिस्थतियों के दृश्टिगत क्षेत्रीय अधिकारियों को किया गया निर्देशीत

दिनांकः 08 मई, 2025

देश भर में चल रही चुनौती पूर्ण परिस्थितियों के आलोक में आज दिनांक 08 मई, 2025 को प्रबन्ध निदेशक , यूपीसीएल द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से क्षेत्रीय मुख्य अभियन्ताओं, अधीक्षण अभियन्ताओं तथा अधिशासी अभियन्ताओं के साथ एक बैठक आहूत की गई। बैठक में प्रबन्ध निदेशक , यूपीसीएल द्वारा सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को हाई अलर्ट मोड में तैनात रहते हुए अपने-अपने मुख्यालयों में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु सख्त निर्देष दिये गये हैं।
प्रबन्ध निदेशक द्वारा सभी अधिकारियों को जिला प्राधिकरण/जिला मुख्यालयों से नियमित समन्वय बनाये जाने व उनके निर्देषों का प्राथमिकता के आधार पर पालन किये जाने हेतु निर्देषित किया। सभी क्षेत्रीय अधिकारी आपातकालीन स्थानों यथा अस्पतालों, रक्षा संस्थानों आदि की विद्युत व्यवस्था नित्य प्रतिदिन अनुश्रवण करेंगे व बैकप सप्लाई की व्यवस्था भी सुनिष्चित करेंगे। साथ ही आकस्मिक स्थिति हेतु सभी स्थलों में सामाग्री यथा कन्डक्टर, केबिल, पोल, ट्रांसफार्मर की व्यवस्था भी सुनिष्चित की जाए जिससे विद्युत व्यवधान होने पर न्यूनतम समय अवधि में विद्युत आपूर्ति सुचारू की जा सके। प्रबन्ध निदेषक द्वारा सभी मुख्य अभियन्ताओं को निर्देषित किया गया कि वह आपातकालीन स्थिति में विद्युत आपूर्ति की बहाली हेतु नोडल अधिकारी भी नामित करें जो नियमित रूप से मुख्यालय आपातकालीन कन्ट्रोल रूम से सम्पर्क बनाये रखना सुनिष्चित करेंगे। प्रबन्ध निदेषक द्वारा आई0टी0 टीम को किसी भी प्रकार के साईबर अटैक से निपटने हेतु एस0ओ0पी0 तैयार किये जाने के भी निर्देष दिये गये तथा सभी यूपीसीएल अधिकारी/कर्मचारी को किसी भी प्रकार की संदिग्ध ई-मेल व संदेष की सूचना प्राप्त होती है तो वह तुरन्त आई0टी0 टीम को अवगत करायेंगे। इसके अतिरिक्त प्रबन्ध निदेषक द्वारा चार धाम यात्रा के लिये आ रहे श्रद्धालुओं की सुगमता हेतु सभी धामों व यात्रा मार्गों पर विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने हेतु भी निर्देषित किया गया।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *