सतपाल महाराज ने हेलीकॉप्टर क्रैश में छह लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तरकाशी में गंगनानी के पास तीर्थयात्रियों को ले जा रहे हेलीकॉप्टर क्रैश में छह लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं की है। उन्होंने हादसे में हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने देहरादून से उड़ान भरी थी, जो गंगनानी से आगे नाग मंदिर के पास गुरुवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर घटनास्थल के लिए आपदा प्रबंधन फत्ज्, 108 एंबुलेंस वाहन, तहसीलदार भटवाड़ी, ठक्व् भटवाड़ी, राजस्व टीम रवाना कर दी गई। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत सात यात्री सवार थे। सरकार ने हादसे का तुरंत संज्ञान लेते हुए राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए गये हैं।

 

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *