कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालुओं ने पेयजल निगम की व्यवस्थाओं की सराहना की

 

*हरिद्वार 08 अगस्त 2026*

अधिशासी अभियंता   पेय जल निगम राजेश गुप्ता. ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए हरिद्वार के विभिन्न कांवड़ पड़ावों और पार्किंग स्थलों पर पेयजल की सुचारू व्यवस्था की जा रही है। दक्षदीप और गौरी शंकर क्षेत्र में इन दिनों कांवड़ियों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। भीषण गर्मी और लंबी यात्रा के बीच पानी की पर्याप्त उपलब्धता से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिल रही है।

उन्होंने अवगत कराया कि गौरी शंकर क्षेत्र में बेहतर पेयजल इंतजामों के चलते कांवड़ियों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं ने व्यवस्था को संतोषजनक बताते हुए इसकी सराहना की है। वहीं बैरागी कैंप पार्किंग और लालजीवाला पार्किंग में भी कांवड़ियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में कांवड़ यात्रा एवं मेले के दौरान हरिद्वार पहुंचने वाले कांवड़ियों को पीने, खाना बनाने, स्नान करने तथा शौचालयों के लिए पानी की किसी प्रकार की कमी न हो, इसके लिए उत्तराखंड पेयजल निगम, हरिद्वार द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों, पार्किंग स्थलों और कांवड़ पड़ावों में पानी की नियमित एवं सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

इस दौरान दिनेश अग्रवाल ने बेहतर पेयजल व्यवस्था के लिए पेयजल निगम का आभार व्यक्त करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना बड़ी जिम्मेदारी है। पेयजल निगम द्वारा जिस तत्परता और समर्पण के साथ व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं, वह सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि दक्षदीप, गौरी शंकर, बैरागी कैंप पार्किंग और लालजीवाला पार्किंग सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों में पर्याप्त पानी की उपलब्धता श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत है। व्यवस्था इसी तरह बनी रही तो कांवड़ियों को पेयजल को लेकर किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Related Posts

अवकाश के दिन भी काम पर यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी,

  दिनांकः 08 अगस्त, 2026 उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी का अवकाश के दिनों में दिनांक 08 अगस्त, 2026 (शनिवार) को विद्युत वितरण मण्डल…

श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता

हरिद्वार । माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व माननीय जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्रदेव सिंह की प्रेरणा एवं प्रदेश में श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की भावना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *