विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने अवगत कराया

हरिद्वार 22 अगस्त 2024
मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में किसान इण्टर कॉलेज, नारसन, तहसील- रुड़की में 25 अगस्त को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से एक दिवसीय बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता, जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। बहुउद्देशीय शिविर में विधिक जागरूकता के साथ-साथ केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हेतु शहरी विकास, कृषि, उद्यान, सहकारिता, पशुपालन, बाल विकास, मत्स्य, रेशम, डेयरी, पूर्ति विभाग, समाज कल्याण, महिला कल्याण, बाल विकास, उद्योग आदि विभागों तथा नाबार्ड, बैंकर्स, डे-एनआरएलएम, रीप परियोजना आदि द्वारा स्टॉल लगाये जायेंगे व पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही लाभांवित किया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के सक्षम अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने विभाग की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हेतु संबंधित शिविर में स्टॉल लगवाना सुनिश्चित करेंगे एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हेतु क्षेत्रीय अधिकारी स्वयं उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे, साथ ही चिकित्सा विभाग द्वारा जन सामान्य के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु भी शिविर लगाया जायेगा। उन्होंने शिविर को सफल बनाने हेतु सभी विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यकता कार्यवाही समय से सुनिश्चित करने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिये।

Related Posts

सीवरेज के निर्माणाधीन कार्य त्वरित गति से होने से स्थानीय जनता,व्यापारियों एवं यात्रियों को होगी आवागमन में सुविधा

  *हरिद्वार 19 अप्रैल 2026* हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिनों…

स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज के 71 वें सन्यास जयंती समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया

  *हरिद्वार 19 अप्रैल 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आयोजित श्री अखण्ड परमधाम गंगा घाट के लोकार्पण समारोह एवं स्वामी परमानन्द गिरि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *