कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विद्युत टैरिफ निर्धारण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ली।

देहरादून

मंत्री ने कहा ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश की फूड प्रोसेसिंग इकाईयों को कृषि के दर पर विद्युत उपलब्ध कराने का शासनादेश जारी किया गया था किन्तु इस शासनादेश का अनुपालन न होने की शिकायतें प्राप्त हो रहीं हैं। उन्होंने बताया कि काशीपुर स्थित मेगा फूड पार्क में 22 इंडस्ट्रियां स्थापित होनी थी परन्तु अभी तक सभी उद्योग की इकाईयां स्थापित नहीं हो पायी हैं। उन्होंने कहा कि कुछ इंडस्ट्रियों को मिलने वाली विद्युत टैरिफ की दरों में अनियमितताओं के संबंध में अधिकारियों को शासनादेशों का अध्ययन करने के पश्चात प्रस्ताव को कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाए।

मंत्री ने कहा कि मेगा फूड पार्कों के माध्यम से हमारी कृषि उपजों की खपत बढ़ेगी तथा राज्य के लोगों को रोजगार उपलब्ध हो पायेगा। उन्होंने कहा कि मेगा फूड पार्क के संबंध में आ रही शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान निकाला जायेगा।

इस अवसर पर सचिव, कृषि, विनोद कुमार सुमन, महानिदेशक, कृषि, रणवीर सिंह चौहान तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *