प्राथमिक विद्यालय अलीपुर में मनाया गया गणित दिवस।

आज दिनांक 22 दिसंबर 2023 को बहादराबाद ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलीपुर में गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जी का जन्मदिवस गणित दिवस के रूप में धूमधाम से मनाय गया । प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रवीण कपिल ने बताया कि प्रथम फाउंडेशन के सहयोग से हमारे विद्यालय में आज गणित दिवस मनाया गया, छात्रों ने शिक्षकों के सहयोग से चार्ट, मॉडल आदि बना कर उनका प्रदर्शन किया । प्रथम से आए हुए सहयोगियों ने गणित की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का मनोरंजन करते हुए गणित से परिचय कराया । प्रथम के प्रोजेक्ट मैनेजर बालक राम ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन परिचय पर विस्तार से बताया कि वो बचपन से ही गणित में रुचि रखते थे और उनका गणित में बहुत बड़ा योगदान है जिसके लिए उनको आज भी पूरी दुनिया में सम्मान से याद किया जाता है । गणित दिवस मेले को आयोजित करने में प्रथम फाउंडेशन से गोतम व लक्ष्मी शर्मा का सरहानी योगदान रहा । आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ शशि श्रीवास्तव, कविता धीमान, अनुभा जैन, शिखा वशिष्ठ, शिखा चौहान का अमूल्य योगदान रहा । इस अवसर पर प्रथम से SRG रमण, MT कुलदीप, बसंत, विपिन, अभिषेक उपस्थित रहें।

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *