जी-20 के आयोजन से भारत का मान बढ़ारू महाराज

देहरादून/मध्यप्रदेश। जी-20 के आयोजन से विश्व में भारत का मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को विश्व के राष्ट्राध्यक्षों ने एक स्वर से स्वीकार किया है। जी-20 के कई आयोजन उत्तराखंड में भी हुए। जब वह वहां आये तो हमारी संस्कृति, कला और वाद्य यंत्रों के साथ-साथ हमारी शिल्प कला से भी बड़े प्रभावित हुए।
उक्त बात उत्तराखंड के लोकनिर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश जिला रीवा के बंधन पैलेस स्थित डभौर में सिरमौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दिव्यराज सिंह के चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इससे पूर्व उन्होंने रीवा रियासत किले में स्थित महामृत्युजंय मंदिर में पहुंच कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना भी की।
डभौर में विशाल जनसभा को करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि रीवा रियासत से मेरा गहरा नाता है। यदि हम मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां से हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा को उत्तराखंड आते हैं। दोनों प्रदेश पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।
श्री महाराज ने कहा कि प्रदेश और देश के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा की सरकारों का होना नितांत आवश्यक है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार लगातार देश में विकास कार्यों को तेजी के साथ आगे बढ़ा रही है। पूरे विश्व में आज भारत का डंका बज रहा है। मध्य प्रदेश में भी विकास की गंगा अनवरत बहती रहे इसके लिए भाजपा का सत्ता में आना बेहद जरूरी है।
जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा प्रत्याशी दिव्यराज सिंह, रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह, युवा भाजपा नेता सुयश रावत सहित अनेक लोग मौजूद

Related Posts

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *