कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बीती रात को देहरादून में हुई बारिश से हुए नुकसान का किया निरीक्षण।

देहरादून, 08 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज बीती देर रात को देहरादून में हुई भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बदरीनाथ कॉलोनी, पथरिया पीर, केनाल रोड़, राजीव नगर कंडोली, काठबंगला, कार्लीगाड, चामासारी, डीवीसी कॉलोनी आदि जगहों पर मौके पर पहुचकर बारिश से हुई नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया।
     मंत्री ने अधिकारियों को बारिश से हुए नुकसान को लेकर तत्काल प्राथमिक तौर पर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को बरसाती पानी से लोगों के मकानों गलियों हुए नुकसान को लेकर सुरक्षात्मक कार्य शीघ्र करने निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि जहां जहां सुरक्षा दीवार की आवश्यकता है वह शीघ्र किया जाए। जिन लोगों का नुकसान हुआ है उनका आपदा मद में शीघ्र इस्टीमेट बनाकर कार्य करने के अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री ने बीती देर रात बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा राशि भी  देवीय आपदा के अंतर्गत आंशिक क्षति की सहायता राशि के 05 हजार रुपए के चैक 09 लोगों को मौके पर वितरित किया। मंत्री ने कहा प्रदेश सरकार की तरफ से  प्रभावितों के हर संभव मदद की जाएगी।
इस अवसर पर उपज़िलाधिकारी नरेश चंद्र दुर्गापाल सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

इन लोगो को दी गई आंशिक क्षति की सहायता राशि के 05 हजार रुपए के चैक* –

विक्रम शंकर, रामवती, नारायण सिंह थापा, महावीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद, अमिताभ, राजेंद्र सजवान,महवीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद को 05 हजार की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *