मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधि दल ने भेंट की

 देहरादून– मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारत स्काउट एवं गाइड की स्थापना दिवस के अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधि दल ने भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधि दल ने मुख्यमंत्री को स्टीकर एवं ध्वज लगाया। मुख्यमंत्री ने अंशदान देते हुए कहा कि अधिक से अधिक छात्रों को स्काउट एवं गाइड से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, सेवा भाव और परोपकार के कार्यों में भारत स्काउट एवं गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर उत्तराखण्ड से मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड श्रीमती सीमा जौनसारी, भारत स्काउट एवं गाइड से श्री रविन्द्र मोहन काला, श्री बी.एस. रावत, श्री अरूण राय, श्री राहुल रतूड़ी एवं सुश्री विमला पंत उपस्थित थे

Related Posts

प्रबंध निदेशक यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को दिए आवश्यक निर्देश

चम्पावत, 11 जुलाई उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को कुमाऊँ क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की…

कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज

  *हरिद्वार, 11 जुलाई 2026* आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *