जनसुनवाई में 77 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, अतिक्रमण से संबंधित प्राप्त हुई

देहरादून  25 जुलाई–  जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में आज प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 77 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, अतिक्रमण से संबंधित प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त पेशंन, भू-कटाव, रोजगार, भुगतान, सड़क, शिक्षा, शस्त्र लाईसेंस, अवैध निर्माण आदि से संबंधित प्राप्त हुई। जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा जिन शिकायतों पर जांच/आख्या की आवश्यकता है को संबंधित विभागों को हस्तान्तरित की गई।
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने उपस्थित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जो शिकायतें जनसुनवाई में प्राप्त हो रही है उनका निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करें तथा जो प्रकरण मा0 न्यायालयों में लंबित है अथवा जिला स्तर के नहीं है ऐसे प्रकरणों में संबंधित शिकायतकर्ता को सूचित करते हुए शासन स्तर के प्रकरणों को निस्तारण हेतु शासन को प्रेषित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी यह ध्यान रखें जो शिकायतें/प्रकरण जनसुनवाई में प्राप्त हुआ है उसका निस्तारण हो सभी अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि वह प्रकरण दोबारा जनसुनवाई में न आए, यदि ऐसा होता है तो इसको गम्भीरता से लिया जाएगा।
जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी झरना कंमठान, प्रभागीय वनाधिकारी नितीशमणी त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी के.के मिश्रा व डाॅ0 एस.के बरनवाल, उप जिलाधिकारी मसूरी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ मनोज उप्रेती, सहित संबंधित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा उपजिलाधिकारी चकराता, विकासनगर, डोईवाला एवं ऋषिकेश आॅनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।

Related Posts

साई कुटुम्ब द्वारा 13वें “सामूहिक साई स्नान” का आयोजन

हरिद्वार आज दिनांक 7 जून 2026 को साई कुटुम्ब द्वारा 13वीं बार “सामूहिक साई स्नान” का आयोजन गोविंदपुरी के गोविंद घाट पर किया गया । साई कुटुम्ब अध्यक्षा पूनम कपिल…

एनएच-58 क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 06 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

  *हरिद्वार 06 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में आज नेशनल हाईवे-58 क्षेत्र में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *