मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्राइवेट हेलीकॉप्टर की पंतनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

 
 
पंतनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर की आज मंगलवार को पंतनगर एयरपोर्ट में आपात लैडिंग करानी पड़ी। मौसम खराब होने की वजह से चॉपर की आपात लैडिंग की गई है। धामी खटीमा से देहरादून वापस लौट रहे थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर की पंतनगर एयरपोर्ट में आपात लैंडिंग, 10 दिन में दो बार आ चुकी है तकनीकि खराबी।
 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्राइवेट हेलीकॉप्टर की पंतनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से देहरादून वापस लौट रहे थे। अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद अंधड़ और बारिश के बीच मौसम खराब होने पर पंतनगर में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
 
मौसम साफ होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 12 बजकर 40 मिनट पर देहरादून के लिए प्राइवेट हेलीकॉप्टर से रवाना हुए। वह यहां मौसम खराब होने के चलते पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद एनेक्सी प्रथम में विश्राम एवं भोजन के बाद वह प्राइवेट हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवान हुवे।
 
इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला जिला महामंत्री विवेक सक्सेना विकास शर्मा मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने  मीडिया से दूरी बनाए रखी। एसडीएम प्रत्यूष सिंह ने बताया कि आंधी और बारिश के चलते पंतनगर एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। बाद में मौसम साफ हो गया था। कुछ देर में सीएम देहरादून को रवाना हो गए।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की कावड़ मेला की तैयारी की समीक्षा

  *हरिद्वार, 21 जुलाई 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों…

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत चार प्रमुख परियोजनाओं का विवरण

हरिद्वार *1. हर की पैड़ी–सुभाष घाट पुनर्विकास परियोजना* इस परियोजना के अंतर्गत हर की पैड़ी कॉरिडोर के सुभाष घाट क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *