मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया

 देहरादून समाचार-मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री पुष्कर सिंह धामी ने पहली बार सचिवालय पहुंचकर शासकीय कार्यों की शुरुआत की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन भी किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण किया जाय। उन्होंने कहा कि शासन से जनता के बहुत उम्मीदें होती हैं। यह सुनिश्चित किया जाय कि जन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से हो। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कार्यों में तेजी के साथ ही समयबद्धता एवं कार्यों के प्रति पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि अपने कार्यों के लिए लोगों को अनावश्यक सचिवालय के चक्कर न लगाने पड़े। शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों के ट्रेकिंग सिस्टम को और मजबूत बनाया जाय। आगन्तुकों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार रखा जाय। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री एल फैनई ,सचिव श्री अमित नेगी, श्री शैलेश बगोली, श्रीमती सौजन्या, अपर सचिव श्रीमती सोनिका भी मौजूद थे

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की कावड़ मेला की तैयारी की समीक्षा

  *हरिद्वार, 21 जुलाई 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों…

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत चार प्रमुख परियोजनाओं का विवरण

हरिद्वार *1. हर की पैड़ी–सुभाष घाट पुनर्विकास परियोजना* इस परियोजना के अंतर्गत हर की पैड़ी कॉरिडोर के सुभाष घाट क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *