विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को वोटर कार्ड बनाने के लिये प्रेरित किया जा रहा है

  देहरादून समाचार– उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 01 नवम्बर, 2021 से 30 नवम्बर, 2021 तक विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को वोटर कार्ड बनाने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। सभी बी0एल0ओ अपने बूथ पर बैठकर नये पंजीकरण कर रहे हैं व वोटर कार्ड में किसी भी प्रकार का यदि संशोधन है तो उसे भी किया जा रहा है। 25 नवम्बर, 2021 से 05 दिन इस विशेष कार्यक्रम के शेष रह जायेंगे। ‘‘मजबूत लोकतंत्र-रोशन उत्तराखण्ड कार्यक्रम’’ के तहत सायं 07ः00 बजे बूथ पर मोमबत्ती, दिये व मशाल जलाकर लोगों को संदेश दिया गया कि जो लोग अभी तक भी अपना वोटर कार्ड नहीं बना पाये हैं, 30 नवम्बर तक अपने नजदीक के बूथ पर जाकर पंजीकरण करवायें। वोटर हैल्पलाईन एप डाउनलोड करके भी वोटर कार्ड बनाने के लिए पंजीकरण किया जा सकता है। प्राचीन समय से ही पहाड़ों पर मशाल जलाकर संदेश देने की प्रथा है। दूर पहाड़ों पर रात्रि को चीड़ की छाल जलाकर प्रकाश के द्वारा संदेश दिया जाता रहा है।
     इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए समस्त जनपदों को निर्देश जारी किये जा चुके हैं। देहरादून में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में स्वीप कॉर्डिनेटर श्रीमती सुजाता, स्वीप कन्सल्टेंट श्री अनुराग गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेन्द्र थपलियाल,श्री अखिलेश मिश्रा, प्रधानाचार्य श्रीमती प्रेमलता बौड़ाई एवं बी0एल0ओ0 द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Posts

राष्ट्र्ीय सेवा योजना के 7 दिवसीय विशिष्ट शिविर का दूसरा दिन

22.03..2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार की एनएसएस युनिट के वात्सल्य वाटिका, बहादराबाद में चल रहे सात दिवसीय विशिष्ट शिविर में आज दूसरे दिन राष्ट्र्ीय सेवा योजना इकाई के…

पिता की नशे की प्रवृत्ति से परिवार पर आया आर्थिक संकट; नियति की शिक्षा हुई बाधित जिला प्रसाशन बना सहारा

देहरादून दिनांक 21 मार्च 2026,ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आज ‘‘ नंदा-सुनंदा’’ 14वें संस्करण का आयोजन किया गया। नवंरात्र के पावन अवसर पर जिलाधिकारी सविन बसंल ने नंदा-सुनंद देवी रूपी 10…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *