महाराज ने आग लगने की घटना की जांच के दिये निर्देश

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक श्री सतपाल महाराज ने जनपद पौड़ी स्थित अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सतपुली में बीती रात अचानक आग लगने से 12 दुकानों में हुए नुकसान पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में उन्होंने तुरंत जिलाधिकारी से वार्ता कर मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने के निर्देश भी दिए।
कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सतपुली में शॉर्ट सर्किट से 12 दुकानों में भीषण आग लगने से हुए नुकसान पर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे के कारणों की जांच कर नुकसान की भरपाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित की हर संभव मदद की जायेगी।

Related Posts

प्रबंध निदेशक यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को दिए आवश्यक निर्देश

चम्पावत, 11 जुलाई उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को कुमाऊँ क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की…

कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज

  *हरिद्वार, 11 जुलाई 2026* आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *