सैन्य धाम निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

 

देहरादून, 08 फरवरी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा में देहरादून गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण से संबंधि आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए हर हाल में फरवरी माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य तेजी तथा दिन रात कार्य करने निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को ससमय निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना और प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट सैन्य धाम जनभावना से जुड़ा है। जब यह सैन्य धाम बनकर तैयार होगा निश्चित ही चारों धामों की भांति सैन्यधाम को देखने के लिए भी देश-दुनिया से लोग आएंगे।

बैठक में सचिव मुख्यमंत्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, एमडी जल निगम रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *