धूमधाम से मनाया गया सांस्कृतिक,अकादमिक, खेलकूद दिवस एवं वार्षिकोत्सव

हरिद्वार

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मुंडाखेड़ा कला लक्सर में आज वार्षिक उत्सव मनाया गया I वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मनीष जिला पंचायत सदस्य, विशिष्ट अतिथि श्री अंकित शर्मा CSR प्रतिनिधि रिलैक्सो, श्री हंस दत्त, श्रीमती शहनाज ग्राम प्रधान मुंडाखेड़ा कला, श्री वसीम अकरम ग्राम प्रधान खड़ंजा, श्रीमती रूमा देवी अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति, समाजसेवी श्री नकली राम, श्री श्याम लाल, श्री राम किशन, शिक्षक अभिभावक संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री तेजपाल सिंह, श्री नसीर अहमद, रिलैक्सो की मेंटर सुश्री अंजलि पाल एवं सुश्री उर्वशी शामिल रहे I मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करने के उपरांत एवं उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया I तत्पश्चात कक्षा 12 की छात्राओं राजनंदनी, निदा एवं सोफिया ने सरस्वती वंदना वीणा वादिनी ज्ञान की देवी से मां सरस्वती का वंदन कियाI तत्पश्चात समस्त आगंतुकों यथा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, अति विशिष्ट अतिथि, अन्य अतिथि एवं गांव के गणमान्य लोगों का स्वागत गीत मां की वीणा से निकली ध्वनि के द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया I इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार ने विगत वर्षों में विद्यालय में किये जा रहे कार्यों एवं शैक्षिक तथा पाठ्य सहगामी गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और आगामी योजनाओं से भी आगंतुकों को अवगत कराया I अध्यक्ष उद्बोधन के बाद विद्यालय के छात्र लकी सिंह ने एक मर्म स्पर्शी कविता का वाचन किया I छात्र अर्सलान ने विगत दिनों पीएम श्री योजना के अंतर्गत आयोजित राज्य से बाहर शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत आगरा, दिल्ली एवं जयपुर के भ्रमण संबंधी अपने अनुभव को यात्रा वृतांत के रूप में बताया I इसके पश्चात छात्र हरिओम ने कविता वचन से सभी का मन मोह लियाI विद्यालय की छात्राओं निधि एवं खुशी ने शिव पार्वती प्रसंग पर नृत्य प्रस्तुत किया जिसे सभी का मनमोह लिया I विद्यालय की छात्रा पारुल ने अंग्रेजी में अपने विचार प्रस्तुत किया तथा विद्यालय में कराए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों तथा शैक्षिक कार्य के बारे में अपने अनुभव साझा किया I इसके उपरांत कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ संतोष कुमार चमोला ने बताया कि वर्ष 2021 में विद्यालय अटल उत्कृष्ट योजना के अंतर्गत चयनित हुआI इसके पश्चात विद्यालय द्वारा शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन के सतत प्रयास किया जा रहे हैं I इसके पश्चात सोनू ने कविता वाचन किया I प्रिंस सैनी ने पर्यावरण संरक्षण के संबंध में अपने विचार व्यक्त किया I नन्हे बालक आरुष ने छोटी-छोटी उंगलियों से ढोलक वादन प्रस्तुत कर सभी आगंतुकों का मन मोह लिया इसके पश्चात बालक शिवम ने शिव तांडव प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने विभिन्न प्रकार की भाव भंगिमाओं से भगवान शिव के रूप को प्रदर्शित किया I विद्यालय की छात्रा तानिया ने गढ़वाली नृत्य के माध्यम से पर्वतीय संस्कृति को प्रस्तुत करने का प्रयास किया I इसके पश्चात प्रिंस सैनिक ने अपने विचार प्रस्तुत किया विद्यालय के छात्र नैतिक एवं राधिका ने राधा कृष्ण की बहुत सुंदर प्रस्तुति दी I इसके उपरांत आरुष ने शिव तांडव स्त्रोत प्रस्तुत किया विद्यालय के छात्र गीतांश ने एक मर्म स्पर्शी गीत के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त कियाI इसके उपरांत मोहित और संदीप आर्ट्स ग्रुप द्वारा शिव पार्वती प्रस्तुति दी गई I तत्पश्चात समाजसेवी नकली राम जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया की इस विद्यालय का गौरवपूर्ण इतिहास है तथा वर्तमान में समर्पित और लग्नशील संकाय सदस्यों एवं संस्था अध्यक्ष महोदय की निगरानी में यह विद्यालय उत्तरोत्तर विकास कर रहा है I राजकीय संस्थानों में गुणवत्ता पर शिक्षा के लिए विशेष प्रयास किया जा रहे हैं I श्री श्याम लाल जी समाजसेवी ने बताया कि वर्ष 2004 से संचालित हाई स्कूल वर्ष 2006 में इंटर कॉलेज बना और तत्पश्चात यहां पर आदर्श इंटर कॉलेज, 2021 m अटल उत्कृष्ट योजना एवं वर्ष 2024 में विद्यालय पीएम श्री योजना के अंतर्गत चयनित हुआ I विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता पर विशेष बल दिया जाता है तथा विभिन्न प्रकार के जन जागरूकता कार्यक्रमों में भी अपना विशेष सहयोग प्रदान करते हैं I श्री अंकित शर्मा सर प्रतिनिधि रिलैक्सो फुटवियर लिमिटेड ने बताया की विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता हेतु व्यापक प्रयास किया जा रहे हैं और आधारभूत संरचना में गुणात्मक सुधार हेतु रिलैक्सो की Csr इकाई तत्पर है तथा भविष्य में भी इसका सहयोग निरंतर बना रहेगा I कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ संतोष कुमार चमोला ने बताया कि रिलैक्सो के माध्यम से जनपद के 112 से अधिक विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता एवं संवर्धन संबंधी कार्यक्रम संचारित किया जा रहे हैं इसी कड़ी में इस वर्ष हमारे विद्यालय का भी चयन किया गया है तथा यहां पर आधारभूत संरचना के विकास के लिए व्यापक प्रयास किया जा रहे हैं I इसके लिए हम शिक्षा खंड शिक्षा अधिकारी महोदय तथा रिलैक्सो प्रबंधन के हार्दिक आभारी है I मुख्य अतिथि श्री मनीष जी जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि यह विद्यालय बहुत सुंदर है और यहां पर शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत अनेक छात्र-छात्राओं ने राजकीय तथा शासकीय क्षेत्र में अपना नाम कमाया है I पूर्व में भी हमारा सहयोग निरंतर मिलता रहा है तथा भविष्य में भी विद्यालय की आधारभूत संरचना के लिए प्रयासरत रहेंगे उन्होंने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और साथ ही साथ छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की कार्यक्रम के समापन के अवसर पर श्री सुभाष चंद्र त्यागी ने मुख्य अतिथि, अति विशिष्ट अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा समस्त आगंतुको का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा यह आश्वासन दिया कि भविष्य में भी विद्यालय उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर होगा I मुख्य अतिथि विशिष्ट तिथि एवं अन्य गणमान्य लोगों द्वारा विगत वर्ष में शैक्षणिक एवं पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों में विभिन्न स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गयाI खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में संकुल ब्लॉक तथा जनपद स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए गएI इसके अलावा यूथ एंड इको क्लब गतिविधि के अंतर्गत गठित यूथ एंड इको क्लब के समस्त सदस्यों तथा श्री महेंद्र जी को सम्मानित किया गया I इसके उपरांत सभी आगन्तुको, अभिभावकों तथा विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया I इस दौरान श्रीमती गीता रानी, सुषमा देवी, अनवारुल हुसैन, ज्ञान प्रकाश शर्मा, कृष्ण कुमार, तेजपाल सिंह, लीना शर्मा, डॉ संतोष कुमार चमोला, डॉ नीतू रस्तोगी, रीता चौधरी, संजीव कुमार, हरेंद्र सिंह रावत, उमेश कंडवाल, ब्रह्मपाल सिंह चौहान, मोहम्मद शाहजेब, मोहम्मद जावेद नौशाद, पूनम, महेंद्र आदि उपस्थित रहेI

Related Posts

कुंभ 2027 की तैयारियां तेज : शहरी विकास मंत्री ने हरिद्वार का भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा

  *हरिद्वार, 22 अप्रैल 2026* राज्य के शहरी विकास मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा ने बुधवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों का जायजा लिया। इस…

नगर निगम हरिद्वार द्वारा “Our Planet, Our Power” थीम के अंतर्गत एक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हरिद्वार कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम के सभी 60 वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही गंगा घाट क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया तथा अतिक्रमण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *