मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कुम्भ मेला से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यों का करेंगे शिलान्यास

 

*हरिद्वार, 20 फरवरी 2026*

कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 21 फरवरी 2026 को हरिद्वार भ्रमण पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री इस दौरान कुम्भ मेला से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

प्राप्त सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री 21 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे सीसीआर भवन हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां पर कुंभ मेला के लिये स्वीकृत अनेकमहत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद लेकर कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर मेला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसी क्रम में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने शुक्रवार को जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित एवं अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मेलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूर्ण तैयारी, अद्यतन सूचनाओं एवं आवश्यक अभिलेखों सहित निर्धारित समय से पूर्व बैठक स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की कावड़ मेला की तैयारी की समीक्षा

  *हरिद्वार, 21 जुलाई 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों…

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत चार प्रमुख परियोजनाओं का विवरण

हरिद्वार *1. हर की पैड़ी–सुभाष घाट पुनर्विकास परियोजना* इस परियोजना के अंतर्गत हर की पैड़ी कॉरिडोर के सुभाष घाट क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *