मुख्यमंत्री पुस्कार सिंह धामी ने किए उद्यमशाला योजना चौपाल 2026 का शुभारंभ

 

*हरिद्वार, 21 अगस्त 2026*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में “मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना” के अंतर्गत चौपाल – 2026 का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के माध्यम से अब तक प्रदेश में 13 हजार से अधिक उद्यमियों को सहयोग दिया जा चुका है। साथ ही 8 हजार से अधिक महिला उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को उद्यमिता और आजीविका के अवसरों से जोड़ा गया है। उद्घाटन सत्र में उन्होंने देहरादून के आईटी पार्क स्थित 13 गांव में प्रदेश के समस्त जनपदों के स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए राज्य स्तरीय विपणन केंद्र खोलने की घोषणा की है।
जनपद का कार्यक्रम विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा मुख्यमंत्री उद्यमशाला कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से देखा गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने संयुक्त रूप से IEC वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM), REAP तथा ग्राम्य विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएगी।
मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना प्रदेश के युवाओं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर घर तक स्वरोजगार के अवसर पहुंचाना है और IEC वैन इस अभियान को गांव-गांव तक ले जाने का प्रभावी माध्यम बनेगी। उन्होंने युवाओं एवं महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में योजना से जुड़कर अपने उद्यम स्थापित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने योजना की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के माध्यम से 600 से अधिक उद्यमियों को जीएसटी पंजीकरण, उद्यम रजिस्ट्रेशन, फूड लाइसेंस, ट्रेडमार्क सहित अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया है तथा 4,000 से अधिक लोगों का नामांकन किया जा चुका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चौपालों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को योजना से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।
परियोजना निदेशक, डीआरडीए नलिनी घिड़ियाल ने विभागीय योजनाओं एवं जिले में संचालित नई गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि क्लाउड किचन पहल के माध्यम से 40 से अधिक महिलाओं ने अपना व्यवसाय शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की अन्य गतिविधियों के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा MUY के माध्यम से लाभार्थियों का आवश्यक दस्तावेजीकरण पूर्ण कराया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। चौपाल में 100 से अधिक युवा, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं एवं उद्यमी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एलडीएम दिनेश गुप्ता, परियोजना अर्थशास्त्री शैलेंद्र श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी,इंक्यूबेशन मैनेजर योगेंद्र सिंह, बिजनेस प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्सपर्ट राव आशकर, MUY प्रतिनिधि सूरज रतूड़ी, डीटीई, एनआरएलएम, काम सिंह, प्रकाश बिष्ट, REAP परियोजना, उद्योग विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए त्वरित गति से किए जा रहे हैं मरम्मत कार्य

  *हरिद्वार, 21 अगस्त 2026* जनपद में क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने तथा नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देशन में सड़क मरम्मत…

एचईसी कॉलेज और प्लांटिका के बीच महत्वपूर्ण समझौता

हरिद्वार 21.08.2026 आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स एवं प्लांटिका (इण्डियन एकेडमी ऑफ रूरल डवलपमैन्ट), देहरादून के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए, इसका मकसद प्राकृतिक खेती, टिकाउ कृषि,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *