मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने अवगत कराया है

हरिद्वार, 13 नवंबर, 2025

मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने अवगत कराया है निर्देशालय जनजाति कल्याण, उत्तराखंड देहरादून के तत्वाधान में दिनांक 15 नवंबर 2025 को भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस के रूप मनाया जाएगा एवं 15 नवंबर 2025 को राज्य के चयनित जनपद हरिद्वार को 2 way connectivity के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ने के निर्देश भी प्राप्त हुए है, साथ ही कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य महानुभावों द्वारा योजनाओं के लाभों कि जानकारी दी जायगी।।

कार्यक्रम का आयोजन प्रात 10 बजे से कार्यालय परिसर ,खंड विकास अधिकारी बहादराबाद में आयोजित होगा, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुक्सा जनजाति वर्ग के अलावा कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार ने खंड विकास अधिकारी बहादराबाद को कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रचार–प्रसार क्षेत्रीय कार्मिकों के माध्यम से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। कार्यक्रम हेतु जिला समाज अधिकारी हरिद्वार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *