सेवा, सुशासन और विकास के 03 साल पूरे होने पर मौके पर बनेंगे प्रमाण पत्र, आधार कार्ड।

  देहरादून-सरकार के तीन साल पूरे होने के परिपेक्ष्य में 28 मार्च को क्षेत्रीय विधायक सविता कपूर की अध्यक्षता में साधु राम इंटर कॉलेज कांबली, जीएमएस रोड, देहरादून में जन सेवा कार्यक्रम के तहत वृहद बहुउदेशीय एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर सोमवार को उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने तहसील सभागार में सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में उपयोगी स्टॉल लगाने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए। चिकित्सा शिविर में जरूरतमंद लोगों का स्वास्थ्य जांच हेतु पूरी व्यवस्था की जाए। लोगों के आय, जाति, स्थायी आदि प्रमाण पत्र के साथ ही आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड मौके पर निर्गत किए जाए। आम जनता को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं से आच्छादित करें। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

प्रबंध निदेशक यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को दिए आवश्यक निर्देश

चम्पावत, 11 जुलाई उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को कुमाऊँ क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की…

कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज

  *हरिद्वार, 11 जुलाई 2026* आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *