कप्तान नवनीत सिंह ने किया थाना श्यामपुर का सालाना मुआयना

हरिद्वार

एसएसपी नवनीत सिंह आज सालाना निरीक्षण के लिए थाना श्यामपुर पहुंचे जहां सेरिमोनियम गार्द द्वारा अपने कप्तान को सशस्त्र सलामी देकर उनका स्वागत किया गया। सलामी के बाद एसएसपी द्वारा क्रमवार थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट, कर्मचारी मैस, कर्मचारी बैरक, आवासीय परिसर, मालखाना आदि स्थानों का निरीक्षण किया।

*निरीक्षण के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा थाना प्रभारी एवं अन्य मातहत को निम्नलिखित निर्देश दिए-*

1- गर्मी के दिनों में मच्छर आदि की समस्या रहती है इसलिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए एवं किटनाशकों का हर सप्ताहंत छिड़काव किया जाए।
2- जवानों के लिए गुणवत्ता पूर्ण एवं ताजा खाना तैयार किया जाए। बैरकों में भी शौचालय/ स्नानागारों में लगे उपकरणों को कार्यशील दशा में रखा जाए।
3- जवानों की सुविधा/ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये सुनिश्चित किया जाए कि थाना भवन में यदि कोई कमरे या बैरक क्षतिग्रस्त स्थिति में हों तो उनकी समय रहते मरम्मत की जाए।
4- हेडमोहर्रीर सुनिश्चित करें कि सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट सही तरीके से काम करे। साथ ही थाना कार्यालय के रजिस्टरों को अपडेट करें। थाना प्रभारी हर सप्ताह इन कार्यों को चैक करें।
5- थाने में उपलब्ध अस्लाह-एम्युनेशन, आपदा राहत उपकरण आदि को साफ-सफाई के साथ सही दशा में रखा जाए। सुनिश्चित किया जाए कि आपदा राहत उपकरण में यदि कोई समस्या हो अथवा वे कार्य लिए जाने की दशा में न हों तो उक्त निष्प्रयोज्य सामग्री को स्टोर कार्यालय में जमा कर नए उपकरणों के लिए पत्राचार करें।
6- मालखाना मोहर्रिर मुकदमें से संबंधित मालों विशेषकर आबकारी अधिनियम के मालों के अल्पीकरण के लिए पत्राचार करें ताकी अन्य माल के लिए मालखाने में पर्याप्त जगह रहे। निर्णित मुकदमों से संबंधित मालों/ लावारिस वाहनों के निस्तारण के लिए भी पत्राचार किया जाए।
7- विवेचक सुनिश्चित करें कि मुकदमों में अनावश्यक विलंब न हो। गुण-दोष के आधार पर मुकदमों का निस्तारण किया जाए ताकी पीड़ित को समय से न्याय मिल पाए।
8- थाना श्यामपुर का मुख्य क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग के अगल-बगल ही है इसलिए हाइवे पर निरंतर गस्त व पैट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए।
9- हाइवे पर सड़क दुर्घटना में किसी की मृत्यु होने की दशा में शव को पूरा सम्मान दिया जाए और पोस्टमार्टम की कार्यवाही के दौरान शव रखने के लिए बॉडी बैग का इस्तेमाल किया जाए।
10- फर्स्ट एड बॉक्स को केवल सजावट के लिए न रखें। थाना वाहन व मालखाने में फर्स्ट एड बॉक्स को हमेशा तैयारी दशा में रखें ताकी जरुरत पड़ने पर उसका तुरंत उपयोग घायल की मदद के लिए किया जा सके।

निरीक्षण के समापन पर श्री नवनीत सिंह द्वारा थाना प्रांगण में चंदन का पौधा रोपित कर जवानों और आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया व थाना में तैनात सभी कर्मियों का सैनिक सम्मेलन लिया गया तथा उनकी समस्याओं की जानकारी कर निस्तारण किया गया।

Related Posts

कुंभ मेला 2027: श्रद्धालुओं के साथ ही मेला ड्यूटी पर आने वाले पुलिसकर्मियों के लिए भी बेहतर सुविधाओं पर फोकस

  *हरिद्वार, 25 मार्च 2026* कुंभ मेला-2027 में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही बाहर से मेला ड्यूटी पर आने वाले पुलिसकर्मियों की सुविधाओं पर भी शासन-प्रशासन ने विशेष ध्यान…

राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशिष्ट शिविर

25.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशिष्ट शिविर के पांचवें दिन के अंतर्गत आज दिनांक 25 मार्च 2026 को एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *