कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा, समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

 

देहरादून, 23 अप्रैल। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में चल रहे सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो कार्य अभी लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि आमजन को समय पर सुविधाओं का लाभ मिल सके।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनपद देहरादून में बाल्दी नदी से सहस्त्रधारा बाजार के दोनों तटों पर अनुमानित लागत ₹2708 लाख की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्य, कार्लीगाड़ गांव में कार्लीगाड़ नदी पर लागत ₹503 लाख से बाढ़ सुरक्षा कार्य तथा ग्राम पंचायत धनौला से बांडावाली तक बाल्दी नदी के दोनों तटों पर लागत ₹854 लाख से बाढ़ सुरक्षा कार्य को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को शासन स्तर पर लंबित प्रस्तावों की शीघ्र स्वीकृति हेतु निरंतर फॉलोअप करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा न आए तथा सभी योजनाएं तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण की जाएं।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता सिंचाई संजय राज, सहायक अभियंता सचिन सेमवाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की कावड़ मेला की तैयारी की समीक्षा

  *हरिद्वार, 21 जुलाई 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों…

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत चार प्रमुख परियोजनाओं का विवरण

हरिद्वार *1. हर की पैड़ी–सुभाष घाट पुनर्विकास परियोजना* इस परियोजना के अंतर्गत हर की पैड़ी कॉरिडोर के सुभाष घाट क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *