बड़े बकायेदारों को चिन्हित करते हुए इसकी सूची तैयार कर तहसील के बोर्ड पर चस्पा करें-अपर जिलाधिकारी

 हरिद्वार समाचार– हरिद्वार।  आज दिनांक 17 जुलाई 2021 को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) हरिद्वार की अध्यक्षता में जनपद हरिद्वार से सम्बन्धित मुख्य देय एवं विविध देय की वसूली के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गयी, जिसमें तहसीलदार हरिद्वार/रूड़की/लक्सर द्वारा प्रतिभाग किया गया।
जनपद हरिद्वार में वित्तीय वर्ष 2021-22 माह जून, 2021 तक मुख्य देय की शुद्ध मांग    15.76 लाख के सापेक्ष 1.41 लाख की वसूली की गयी, जो कि मांग का 09 प्रतिशत है। इसी प्रकार विविध देयों की शुद्ध मांग 12464.60 लाख के सापेक्ष 466.60 लाख की वसूली की गयी, जो कि कि मांग का 04 प्रतिशत है। इस सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सम्बन्धित तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि बड़े बकायेदारों को चिन्हित करते हुए इसकी सूची तैयार कर तहसील के बोर्ड पर सूची चस्पा करें तथा वसूली की नियमानुसार प्रक्रिया को पूरी करते हुए तत्काल जमा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने तहसीलदारों को वसूली अभियान चलाकर वसूली में प्रगति हेतु निर्देशित किया।
बैठक में तहसीलदार भगवानपुर के अनुपस्थित रहने पर अपर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये।

Related Posts

भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त जी की 139वीं जयंती पर ऊर्जा भवन में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित

  दिनांकः 10 सितम्बर, 2026   भारत रत्न, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री तथा महान राष्ट्रसेवी पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी की 139वीं जयती के अवसर…

*पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन

    *हरिद्वार, 10 सितंबर 2026* भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 139वीं जयंती जनपद हरिद्वार में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *