संत निरंकारी मिशन हरिद्वार शाखा के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

  हरिद्वार-आज संत निरंकारी मिशन हरिद्वार शाखा के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सुनील सैनी राज्य मंत्री ने मुख्य अतिथि के तौर पर फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया रक्तदान कार्यक्रम में अतिथि हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ,अतिथि हरिद्वार मेयर किरण जैसल उपस्थित रहे , राज्य मंत्री जी ने बताया रक्तदान महादान होता है रक्तदान हम सभी को करना चाहिए, रक्तदान कर अगर हमारा रक्त किसी के काम आ सके और उसका जीवन बच सके यही सच्ची श्रद्धा और सेवा है हम सभी को सेवा ही परमो धर्म के सिद्धांत पर चलना चाहिए किसी भी रूप में समाज सेवा करना चाहिए रक्तदान भी समाज सेवा है,
निरंकारी मिशन के द्वारा सेवा के जो कार्य किया जा रहे हैं वह निरंतर चलते रहे ऐसी कामना करता हूं कोरोना कॉल में या अन्य समय जब संकट की घड़ी रही तो संत निरंकारी मिशन ने अग्रणी होकर कार्य किया अभी आपदा के समय भी संत निरंकारी मिशन अग्रणी होकर कार्य कर रहा है,
संत निरंकारी मिशन ने वर्ष 2018 में रोशन मीनार की सबसे बड़ी मानव आकृति बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया,
रक्तदान शिविर में आए सभी रखदाताओं का उत्साहवर्धन किया,
रक्तदान कार्यक्रम में संत निरंकारी मिशन के जोनल अधिकारी श्री हरभजन सिंह, विनीत सैनी, अंशु कुमार, क्षेत्र संचालक सुरेश कुमार, संचालक केवल कुमार, संयोजक सुरेश चावला, शिक्षक संजय जी आदि उपस्थित रहे

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *